
नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और छात्रों का दिल्ली के जंतर मंतर पर चला आंदोलन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ समाप्त हो गयाऑ। हालांकि उस विरोध प्रदर्शन के बीच की गई बेतुकी बयानबाजी के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुलेआम चेतावनी देने और उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक बेहद आक्रामक अंदाज में सीएम योगी पर टिप्पणी करते हुए उनके 'बुलडोजर मॉडल' को चुनौती देता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक कह रहा है, 'अरे बुलडोजर वाले, मैं उत्तर प्रदेश से आता हूं। यहां के बाद अब तेरा बुलडोजर तोड़कर तेरे ही घर भेज देंगे। अगला नंबर तेरा है, इसलिए तू इंतजार कर।' वीडियो में युवक की बयानबाजी यहीं नहीं थमती, वह सीएम योगी के पुराने दिनों का जिक्र करते हुए कहता है कि, 'तुझे याद है न, जब तू सांसद था तो संसद में रोता था? अब तू रोने लायक भी नहीं बचेगा।' वह यूपी की 26 करोड़ जनसंख्या का हवाला देते हुए कहता है कि अगर लाखों लोग सड़कों पर उतर आए तो सरकार भी कुछ नहीं कर पाएगी।
#neet #cjp #paperleak