Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

7 ग्राम 07 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू । सिरसा..... पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने रोङी क्षेत्र से एक युवक के कब्जा हजारों रूपए की 7 ग्राम 07 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक की पहचान हरमीत सिंह उर्फ लाली पुत्र जशपाल निवासी मांछी पत्ती रोङी जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान रोङी क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव रोङी के सरकारी स्कूल के नजदीक पहुंची तो सामने एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुङकर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर युवक काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके के कब्जा से 7 ग्राम 07 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक के खिलाफ थाना रोङी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई । सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । #propertysirsa #property #instareels #viral #sirsa #takkartoday #police #BREAKING #Crime

Sirsa, Sirsa | Jun 4, 2026

MORE NEWS