⬇️पिथौरागढ़ :- राजेंद्र भट्ट निर्विरोध बने तराई विकास सहकारी संघ के निदेशक⬇️
पिथौरागढ़ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र भट्ट को तराई विकास सहकारी संघ लिमिटेड, रुद्रपुर का निर्विरोध निदेशक चुना गया है। उनके चयन पर जिले में खुशी का माहौल है।
विभिन्न सामाजिक और सहकारी संगठनों ने इसे सीमांत क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, गोपाल बोरा, महेंद्र लुंठी, किशन भंडारी समेत कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।