सीधी में रेलवे ट्रैक पर चला प्रशासन का बुलडोजर! अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 44 मकान जमींदोज
Description
सीधी जिले की बहरी तहसील के ग्राम चंदवाही में आज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है! रेलवे लाइन के प्रस्तावित मार्ग में आ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम सिहावल राकेश शुक्ला के नेतृत्व में प्रशासन, राजस्व, पुलिस और रेलवे विभाग की संयुक्त टीम ने 44 मकानों को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक कुल 56 अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि शेष चिन्हित अतिक्रमणों पर भी जल्द कार्रवाई जारी रहेगी। रेलवे विकास के लिए यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है।
आप इस कार्रवाई को सही मानते हैं या गलत?
Hashtags
#SidhiMedia24 #SidhiNews #BahriNews #Chandwahi #RailwayLine