🚨 सरायकेला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई 🚨
सरायकेला-खरसावाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात प्रशासन ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ संयुक्त जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान एक हाइवा परिवहन चालान में दर्ज मात्रा से अधिक पत्थर ले जाते हुए पकड़ा गया, जबकि दो ट्रैक्टर बिना वैध परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते मिले। तीनों वाहनों को जब्त कर ईचागढ़ थाना में सुरक्षित रखा गया है।
जिला खनन विभाग ने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, भंडारण और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पूरी खबर पढ़ें और अपनी राय कमेंट में जरूर दें।
#Seraikela #Ichagarh #IllegalMining #JharkhandNews #SandMining #StoneMining #BreakingNews #MiningDepartment #Kharsawan #NewsUpdate