निवाई में भगवान देवनारायण मंदिर जोधपुरिया के पीछे स्थित मांशी बांध में 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रतापपुरा निवासी चेतन पुत्र राधेश्याम मीणा के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र था।
चप्पल निकालने के प्रयास में डूबा
निवाई सदर थाना प्रभारी उप निरीक्षक हरिमन मीणा ने बताया कि चेतन रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने साथी अभिषेक के साथ देवधाम जोधपुरिया आया था। दोनों मांशी बांध में नहा रहे थे। इसी दौरान चेतन की एक चप्पल पानी में बह गई। उसे निकालने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
@टॉप फ़ैन निवाई न्यूज़ राजस्थान निवाई का नव निर्माण गुलाबी नगर, जयपुर : Pink City, Jaipur चाकसू की गौरवगाथा Ramavtar Bairwa चाकसू चैनल चाकसू विधानसभा
Chaksu, Jaipur | Jun 21, 2026