Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

खेत विवाद में ताई की हत्या का आरोपी सात दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा फलौदी। बाप थाना क्षेत्र के रामनगर राणेरी गांव में खेत विवाद के चलते अपनी सगी ताई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि 29 जून को खेत में काम करने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए पहुंची शांति देवी पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल फलौदी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के पुत्र की रिपोर्ट पर बाप थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी श्यामलाल घटना के बाद से फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और वृताधिकारी अचल सिंह के निर्देशन में बाप थानाधिकारी रमेश ढाका के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार तलाश और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Tinwari, Jodhpur | Jul 6, 2026
खेत विवाद में ताई की हत्या का आरोपी सात दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा फलौदी। बाप थाना क्षेत्र के रामनगर राणेरी गांव में खेत विवाद के चलते अपनी सगी ताई की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि 29 जून को खेत में काम करने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपी पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए पहुंची शांति देवी पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल फलौदी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के पुत्र की रिपोर्ट पर बाप थाने में हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मुख्य आरोपी श्यामलाल घटना के बाद से फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण और वृताधिकारी अचल सिंह के निर्देशन में बाप थानाधिकारी रमेश ढाका के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार तलाश और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है। - Tinwari News