
गोंड समाज को मिली नई आवाज, मिथिलेश धुरिया बने अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी !
संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेशभर में समाज के अधिकार, संगठन की नीतियों और जनसरोकारों की बुलंद आवाज बनेंगे मिथिलेश धुरिया
संतकबीरनगर। सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक सक्रियता के लिए पहचान रखने वाले संतकबीरनगर निवासी मिथिलेश कुमार धुरिया को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ (नई दिल्ली) की उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं रामकोला (कुशीनगर) विधायक विनय प्रकाश गोंड की संस्तुति पर यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। नियुक्ति के बाद गोंड समाज और संगठन के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है।
प्रदेश महासचिव विनदेश्वरी प्रसाद गोंड की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि मिथिलेश कुमार धुरिया की सामाजिक सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में प्रदेशभर में संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और समाज से जुड़े मुद्दों का प्रभावी प्रचार-प्रसार होगा तथा गोंड समाज की आवाज और अधिक मजबूती के साथ जन-जन तक पहुंचेगी।
नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार धुरिया ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकारों, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने मिथिलेश कुमार धुरिया को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की मीडिया गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा गोंड समाज से जुड़े मुद्दे प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती के साथ उठाए जाएंगे।
#मिथिलेश_धुरिया #गोंड_समाज
#AkhilBhartiyaGondAdivasiSangh
#SantKabirNagar #breakingnewstoday