#अलीगढ़ मिट्टी के सूक्ष्म जीवों की महारानी: AMU की प्रो. कुदसिया तहसीन ने दुनिया में लहराया भारत का परचम, ONTA सम्मान पाने वाली पहली एशियाई वैज्ञानिक
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के जूलॉजी विभाग की प्रोफेसर कुदसिया तहसीन ने नेमेटोलॉजी (सूक्ष्म गोल कृमियों के अध्ययन) के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाई है। आजमगढ़ से ताल्लुक रखने वाली प्रो. तहसीन AMU की पूर्व छात्रा भी हैं। उन्होंने मृदा और मीठे पानी के नेमाटोड्स की टैक्सोनॉमी, विकास जीवविज्ञान और पारिस्थितिकी पर महत्वपूर्ण शोध किए हैं। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें ऑर्गेनाइजेशन ऑफ नेमेटोलॉजिस्ट्स ऑफ ट्रॉपिकल अमेरिका (ONTA) से सम्मानित होने वाली पहली एशियाई वैज्ञानिक बनने का गौरव मिला। वे भारत की दो राष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों की फेलो भी हैं।
#AMU #QudsiaTahseen #WomenInScience #IndianScientists #ScienceNews
Koil, Aligarh | Aug 5, 2026