इंदरगढ़ में नोटिस का अलग ही खेल, रोकने के बजाय बढ़ रहा अतिक्रमण
इंदरगढ़ नगर में इन दिनों नोटिस का अलग ही खेल देखने को मिल रहा है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण और निर्माण रोकने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से स्थिति उलट नजर आती है। अन्य स्थानों पर नोटिस के बाद अतिक्रमण हटाया जाता है, जबकि इंदरगढ़ में नोटिस मिलने के बाद ही निर्माण और अतिक्रमण का काम और तेज हो जाता है। लोगों का आरोप है कि नोटिस केवल कागजी कार्रवाई बनकर रह गए हैं। नगर में चल रहे इस ‘नोटिस खेल’ पर अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।