
झुंझुनूं में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज' के तहत विद्यालयों में नशा मुक्ति और विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झुंझुनूं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार पांचोली, के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिले भर के विद्यालयों में 'ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज - लीगल लिटरेसी & सेन्सीटाइजेशन प्रोग्राम' के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. महेन्द्र के. सिंह सोलांकी ने जानकारी देते हुए बताया कि माह जुलाई का प्रथम मंगलवार होने के कारण झुंझुनूं न्याय क्षेत्र के समस्त न्यायिक अधिकारी एवं तालुका स्तर पर पदस्थापित न्यायिक अधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को संबोधित किया।
*नशे के दुष्प्रभावों पर विशेष जोर*
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ड्रग्स यानी नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया। न्यायिक अधिकारियों ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के साथ-साथ नशे से दूर रहने के उपायों पर भी चर्चा की।
*विधिक अधिकारों की दी जानकारी*
इस दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता, बाल अधिकार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके प्रश्नों का सरल एवं व्यावहारिक भाषा में समाधान किया।
डॉ. सोलांकी ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
*हर माह दो बार होगा आयोजन*
डॉ. महेन्द्र के. सिंह सोलांकी ने बताया कि "ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडेज" कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को विद्यालयों में विधिक जागरूकता सत्र आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है।
#jhunjhunu #झुंझुनूं #NashaMuktBharatAbhiyan
District Collector & Magistrate - Jhunjhunu DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan