*दिल्ली* केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "हम देश के युवाओं को बधाई देते हैं, उन्होंने भारत के शिक्षा मंत्री को बर्खास्त कर दिया है... धर्मेंद्र प्रधान केवल एक प्रतीक थे इस देश की बहुत निम्न स्तरीय शिक्षा प्रणाली के, इस देश की बेरोजगारी के, शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार के, पुलिस बर्बरता के और सरकारी संवेदनहीनता के प्रतीक थे... लड़ाई केवल प्रतीक से नहीं है। लड़ाई सिर्फ प्रतीक से नहीं रहेगी बल्कि सिस्टम से है, थी और रहेगी। उस सिस्टम से जिसने 21 जानों को लील लिया... ये वही सिस्टम है जिसके खिलाफ हम लड़ रहे हैं... जुर्म की हजार लाठियों पर भी हौसले की एक आवाज काफी होती है, ये साबित करके दिखाया है इस देश की नौजवान पीढ़ी ने। उन बच्चों को न केवल खदेड़ा गया, पीटा गया, आंसू गैस के गोले दागे गए... उनकी आवाज उठाने वाले नेताओं को सड़कों पर घसीटते हुए हमने देखा है। मैं उस सिस्टम की बात कर रहा हूं। देश की ज़ेन-जी पीढ़ी ने, युवाओं ने अपने हौसले और साहस से देश की घमंडी सरकार को चूर-चूर कर दिया..."