
उर्वरक वितरण केंद्रों पर निगरानी बढ़ी, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों-कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
==
किसानों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए नगद उर्वरक वितरण केंद्रों पर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश, प्रत्येक केंद्र के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
===
खरीफ सीजन में नगद उर्वरक वितरण केंद्रों पर किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के सभी प्रमुख नगद उर्वरक वितरण केंद्रों पर निगरानी एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों, पटवारियों एवं कोटवारों की ड्यूटी लगाई है। इस व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध कराना तथा वितरण प्रक्रिया के दौरान भीड़ प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखना है।
जारी आदेश के अनुसार डबल लॉक केंद्र दमोह के लिए अरबिंद दुबे (मो. 9131991398), पथरिया के लिए मुन्ना पटेल (मो. 9993948961), हटा के लिए हरिशंकर पटेल (मो. 9425024908), जबेरा के लिए हुकुमचंद्र विश्वकर्मा (मो. 9098041488), तेंदूखेड़ा के लिए तूफान पटेल (मो. 8959207527), एमपी एग्रो दमोह के लिए साकेत गोस्वामी (मो. 9752994416) तथा मार्केटिंग समिति दमोह के लिए अनिल दुबे (मो. 9300452040) को केंद्र प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री यादव ने निर्देश दिए हैं कि सभी नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी वितरण केंद्रों पर नियमित निगरानी रखें, किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें तथा उर्वरक वितरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संचालित कराना सुनिश्चित करें।