Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा 23 जून 2026 को जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सहयोग शिविर और नगर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का यथासंभव ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया जाएगा तथा सभी आवेदनों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। नगर निगम बेगूसराय के वार्ड संख्या 10, 11, 12, 13, 15 एवं 16, नगर परिषद बीहट के वार्ड संख्या 9, 10, 31 एवं 32, नगर परिषद बरौनी के वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12, नगर परिषद तेघड़ा के वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12, नगर परिषद बलिया के वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12 तथा नगर परिषद बखरी के वार्ड संख्या 9, 10, 11 एवं 12 में नगर सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपने संबंधित शिविर स्थल पर पहुंचकर इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाने की अपील की है। @iprdbihar #begusarai #sahyogshivir #easeofliving

Begusarai, Bihar | Jun 22, 2026

MORE NEWS