जिला #पुलिस #सागर
आज 2026
*लंबे समय बाद मिली पदोन्नति की सौगात : सागर जिले के 25 कार्यवाहक निरीक्षक एवं उप निरीक्षक बने निरीक्षक*
#मध्यप्रदेश #पुलिस में लंबे समय के इंतजार के बाद घोषित हुई पदोन्नति सूची ने पुलिस अधिकारियों के चेहरों पर नई ऊर्जा, उत्साह और गौरव का संचार किया है। इसी क्रम में सागर जिले के 25 कार्यवाहक निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। यह उपलब्धि न केवल संबंधित अधिकारियों के उत्कृष्ट सेवा कार्यों का सम्मान है, बल्कि पूरे सागर पुलिस परिवार के लिए भी गर्व और हर्ष का अवसर है।
इस अवसर पर पुलिस #महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर श्री #मिथिलेश कुमार #शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज, सागर श्री शशीन्द्र #चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सागर श्री #अनुराग #सुजानिया ने पदोन्नत अधिकारियों को उनके नवीन पद के स्टार लगाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उत्कृष्ट कार्य के बल पर सफलता का प्रत्येक शिखर प्राप्त किया जा सकता है।
Sagar, Sagar | Jul 15, 2026