मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया श्री वन बिहारी जी मंदिर का दर्शन, जीर्णोद्धार के दिए निर्देश
डीग। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को डीग जिले के गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र स्थित जतीपुरा के प्राचीन श्री वन बिहारी जी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में स्थित श्री अष्ट सखा गोविंद स्वामी जी बैठक, अष्ट द्वार तथा ऐतिहासिक ऐरावत कुंड का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन धार्मिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास पर विशेष जोर दिया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मंदिर परिसर, बैठक स्थल एवं ऐरावत कुंड के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण तथा समुचित संरक्षण के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण राज्य सरकार की प्राथमिकता है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर सुरक्षित रह सके।
Weir, Bharatpur | Jul 29, 2026