वैर के प्राचीन भैरवनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास, दानपेटी खंगालकर फरार हुआ नकाबपोश
वैर (भरतपुर): कस्बे के प्राचीन श्री भैरवनाथ जी मंदिर में शनिवार देर रात चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक अज्ञात व्यक्ति रात करीब 12:36 बजे मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर परिसर में प्रवेश करता दिखाई दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने सबसे पहले मंदिर के अंदर की लाइट बंद की। इसके बाद रात करीब 12:49 बजे मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखी दानपेटी को खंगाला। हालांकि दानपेटी में नकदी नहीं मिलने पर वह बिना कोई सामान ले जाए करीब 12:52 बजे मंदिर से बाहर निकल गया।