देश में जनगणना (Census 2027) का दूसरा चरण 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस बार की जनगणना में पहली बार जाति की गिनती की जाएगी, जिसके लिए किसी दस्तावेज या प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं होगी। उत्तरदाता द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर ही जाति दर्ज की जाएगी। इसके अलावा, नागरिकता के मानदंडों के आकलन के लिए पहली बार माता-पिता की जन्मतिथि और जन्मस्थान से जुड़े सवाल भी पूछे जाने की संभावना है।
लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों में जनसंख्या गणना 1 से 30 सितंबर तक चलेगी। आम जनता की सुविधा के लिए 17 से 30 अगस्त तक स्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प उपलब्ध रहेगा, जिसके तहत लोग सीधे ऑनलाइन पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करा सकते हैं।
#Census2027 #CasteCensus #IndianGovernment #SelfEnumeration #DigitalIndia #CensusUpdate #FatafatNews