
#महोबा - जिलाधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में फसल क्षति के आकलन एवं प्रभावित किसानों को मुआवजा/बीमा क्लेम का भुगतान कराए जाने के संबंध में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारियों , कृषि विभाग के अधिकारियों तथा फसल बीमा से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई ।
1. बैठक में जनपद में वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण हुई फसल क्षति के आकलन तथा क्षति से संबंधित उपजिलाधिकारी व कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध फसल क्षति की सूचनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फसल क्षति का सर्वेक्षण एवं आकलन पुनः जांच ले कि कोई भी अतिवृष्टि से प्रभावित किसान सहायता हेतु छूटने ना पाए एवं 2 दिन में नियमानुसार समयबद्ध ढंग से कार्यवाही पूर्ण करते हुए सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि शासन को आवश्यक मांग/प्रस्ताव प्रेषित किया जा सके।
2. इसके अतिरिक्त, बीमित किसानों को अतिवृष्टि से प्रभावित हुई फसल क्षति से प्रभावित किसानों को नियमानुसार देय सहायता राशि फसल बीमा क्लेम का भुगतान शीघ्र सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करते हुए पात्र किसानों को समय से लाभान्वित किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए फसल क्षति के आकलन, सूचना संकलन एवं भुगतान संबंधी कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
#mahoba #kisan #news #fasal
Mahoba, Mahoba | Oct 1, 2026