धर्मशाला में 16 या 17 जुलाई को होगी कांग्रेस की PAC बैठक, सुक्खू कैबिनेट में फेरबदल के संकेत
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस 16 या 17 जुलाई को धर्मशाला में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की अहम बैठक आयोजित करने जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
सूत्रों के अनुसार, सुक्खू मंत्रिमंडल में फिलहाल एक मंत्री पद खाली है। वहीं, लंबे समय से एक से दो मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किए जाने की चर्चाएं भी चल रही हैं। ऐसे में यदि मंत्रियों की छुट्टी होती है, तो उनकी जगह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।
अब सभी की निगाहें PAC की बैठक पर टिकी हैं, जहां संगठन और सरकार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
ABN NEWS SONU THAKUR
KULKU NEWS
#Congress #HimachalPradesh #HimachalNews #SukhvinderSinghSukhu #CabinetReshuffle #PACMeeting #Dharamshala #PoliticalUpdate #SunderSinghThakur #SanjayRatan #AshishButail #ABNNews #BreakingNews
Kullu, Kullu | Jul 4, 2026