देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत की ₹63.30 लाख मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को PMLA के तहत अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।
ED के अनुसार, 2021 की VDO/VPDO भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच के दौरान हाकम सिंह पर अभ्यर्थियों से करीब ₹95 लाख वसूलने और उस धन को संपत्तियों में निवेश कर मनी लॉन्ड्रिंग करने के साक्ष्य मिले हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
@the.uttarakhand.now — The Uttarakhand Now