
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय पाण्डेय की माता कृष्णा कुमारी पाण्डेय का निधन
92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, निधन की खबर से कांग्रेसजनों में शोक की लहर; मालवीय रोड स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता
बस्ती। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय पाण्डेय की माता श्रीमती कृष्णा कुमारी पाण्डेय का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सुबह से ही मालवीय रोड स्थित उनके आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
श्रीमती कृष्णा कुमारी पाण्डेय 92 वर्ष की थीं। वह वर्तमान में किसान सर्वोदय इंटर कॉलेज रायठ में अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है।
शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, प्रशांत पाण्डेय, ज्ञानेंद्र पाण्डेय,नर्वदेश्वर शुक्ला, युवा सपा नेता बबलू तिवारी, बृजेश मिश्रा तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Basti, Basti | Sep 23, 2026