अंबाला के धनोरा गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 4 साल का मासूम निरवैर, जो कल सुबह खेल-खेल में एक खुले बोरवेल में गिर गया था, वह जिंदगी की जंग हार गया है। सेना, NDRF और SDRF की टीमों ने 21 घंटे तक लगातार बेहद मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन आखिरकार आज सुबह मासूम निरवैर का शव ही बाहर निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि निरवैर शादी के 12 साल बाद मन्नतों से पैदा हुआ था। उसकी एक बड़ी बहन भी है जो उससे 3 साल बड़ी है। मासूम की मौत के बाद माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है।
#HaryanaNews #Ambala #NirvairSingh #Postmortem #RescueOperation #Borewell #VillageDhanora