डबवाली के कालुआना लिंक चैनल में फिर कटाव:15 एकड़ नरमे की फसल डूबी, किसानों ने लगाया सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप....
सिरसा के डबवाली में कालुआना लिंक चैनल किसानों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। एक सप्ताह में दूसरी बार उसी जगह कटाव हो गया। चार दिन की मेहनत से ठीक किया गया कटाव फिर से टूटने से किसानों की चिंता बढ़ गई। कटाव का पानी धान और नरमे की फसलों में भर गया, जिससे करीब 15 एकड़ से ज्यादा खेत डूब गए। किसानों में सिंचाई विभाग के प्रति काफी गुस्सा है। गंगा रकबे में पहले कटाव को ठीक करने में विभाग को चार दिन लगे। एक एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में मरम्मत के बाद बुधवार सुबह छह बजे लिंक चैनल में पानी छोड़ा गया।
पानी मरम्मत वाली जगह पर पहुंचते ही मजदूर को मिट्टी से बुलबुले दिखे। कुछ ही देर में ठीक किए गए हिस्से में दरारें आ गईं और कटाव फिर से शुरू हो गया। पानी किसान छबीलाराम के खेत में घुसने लगा।
खेत में काम कर रहे मजदूरों को चैनल टूटने का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तुरंत खेत के मालिक को सूचना दी। इसके बाद किसान ने संबंधित विभाग के बेलदार को कटाव की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही विभाग के एसडीओ सोनू कुमार मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए मौजगढ़ हेड से लिंक चैनल में पानी की आपूर्ति बंद करवा दी। हालांकि, चैनल में मौजूद पानी कटाव वाले स्थान से निकलकर खेतों में भरता रहा। पानी का बहाव तेज होने के कारण आसपास के खेतों में जलभराव का दायरा बढ़ता चला गया।
पहले कटाव से उबरने की तैयारी कर रहा था किसान, फिर टूटा चैनल
पीड़ित किसान छबीलाराम ने बताया कि वह पहले हुए कटाव के कारण खेत में जमा मिट्टी को हटाने की योजना बना ही रहा था कि उसी स्थान पर दोबारा बड़ा कटाव हो गया। इस बार पानी पहले से अधिक क्षेत्र में फैल रहा है और करीब 15 एकड़ से ज्यादा खेतों में जलभराव हो चुका है। कटाव से पानी तेज गति से निकल रहा है, जिससे नुकसान बढ़ने की आशंका बनी हुई है।
किसान ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पहली बार कटाव की मरम्मत की जा रही थी, तब उसमें सूखी मिट्टी की ट्रालियां डाली गई थीं। किसानों ने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को सुझाव दिया था कि सूखी मिट्टी डालने से दोबारा कटाव हो सकता है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Oct 22, 2026