Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

#जिलाधिकारी ने #कददूखाल पार्किंग निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण #धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी #नई टिहरी। #जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल #नितिका खण्डेलवाल ने #कद्दूखाल स्थित #निर्माणाधीन बहुस्तरीय वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ द्वारा बताया गया कि परियोजना की स्वीकृत लागत 834.89 लाख रुपये तथा अनुबंधित लागत 794.28 लाख रुपये है। पार्किंग की क्षमता 106 वाहनों की है तथा कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 14 नवम्बर 2026 है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण स्थल पर मात्र 12 श्रमिक कार्यरत हैं तथा परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 20 प्रतिशत है, जो निर्धारित समयसीमा के अनुरूप संतोषजनक नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि संबंधित ठेकेदार से कार्य में हुई देरी के संबंध में विस्तृत आख्या प्राप्त की जाए तथा एक सप्ताह के भीतर आगामी छह माह की चरणबद्ध कार्ययोजना एवं मासिक कार्य प्रगति योजना प्रस्तुत की जाए, ताकि परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा कार्य में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिला पर्यटन विकास अधिकारी को प्रत्येक 15 दिन में परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मां सुरकंडा देवी मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में से एक है। पार्किंग सुविधा विकसित होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी। इसलिए परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

MORE NEWS

चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ में मलबे से कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और गाद बाजार व सड़कों तक पहुंच गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार तेज बहाव के साथ आया मलबा कई दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों के भीतर गाद और पत्थर जमा हो गए। कई व्यापारियों को सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क किनारे खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच�

चमोली में बारिश का कहर: नारायणबगड़ में मलबे से कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज बारिश के बाद पहाड़ी क्षेत्रों से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और गाद बाजार व सड़कों तक पहुंच गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार तेज बहाव के साथ आया मलबा कई दुकानों में घुस गया, जिससे दुकानों के भीतर गाद और पत्थर जमा हो गए। कई व्यापारियों को सामान और संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं सड़क किनारे खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर जाना पड़ा। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित रही और लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित टीमें मौके पर पहुंच�

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 26, 2026

बिग ब्रेकिंग। उत्तराखंड कूच करते हुए निहंग, पुलिस के बेरिगेटिंग तोड़े

बिग ब्रेकिंग। उत्तराखंड कूच करते हुए निहंग, पुलिस के बेरिगेटिंग तोड़े

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 26, 2026

उत्तराखंड सीमा पर निहंगों का बवाल: लोकतांत्रिक अधिकार या कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती? Tv24Hours

उत्तराखंड सीमा पर निहंगों का बवाल: लोकतांत्रिक अधिकार या कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती? Tv24Hours

Jakhnidhar, Tehri Garhwal | Jun 25, 2026

#जिलाधिकारी ने #कददूखाल पार्किंग निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण #धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी #नई टिहरी। #जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल #नितिका खण्डेलवाल ने #कद्दूखाल स्थित #निर्माणाधीन बहुस्तरीय वाहन पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग थत्यूड़ द्वारा बताया गया कि परियोजना की स्वीकृत लागत 834.89 लाख रुपये तथा अनुबंधित लागत 794.28 लाख रुपये है। पार्किंग की क्षमता 106 वाहनों की है तथा कार्य पूर्ण करने की निर्धारित तिथि 14 नवम्बर 2026 है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण स्थल पर मात्र 12 श्रमिक कार्यरत हैं तथा परियोजना की भौतिक प्रगति लगभग 20 प्रतिशत है, जो निर्धारित समयसीमा के अनुरूप संतोषजनक नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि संबंधित ठेकेदार से कार्य में हुई देरी के संबंध में विस्तृत आख्या प्राप्त की जाए तथा एक सप्ताह के भीतर आगामी छह माह की चरणबद्ध कार्ययोजना एवं मासिक कार्य प्रगति योजना प्रस्तुत की जाए, ताकि परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा कार्य में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिला पर्यटन विकास अधिकारी को प्रत्येक 15 दिन में परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मां सुरकंडा देवी मंदिर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में से एक है। पार्किंग सुविधा विकसित होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में यातायात प्रबंधन को भी मजबूती मिलेगी। इसलिए परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। - Jakhnidhar News