Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

बाला का बास पुरिया में स्वच्छता अभियान आयोजित, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा का हुआ भव्य स्वागत बिसाऊ। मंडावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाला का बास पुरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “12 साल बेमिसाल, 12 साल विश्वास के, 12 साल विकास के” जनसंपर्क अभियान के तहत स्वच्छता एवं सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, गरीबों के लिए आवास, हर घर जल, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान सर्वसमाज के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री बनने पर महेंद्र चंदवा का साफा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर चंदवा ने सभी ग्रामीणों के स्नेह, विश्वास एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में फूलचंद जांगिड़, नधुराम प्रजापत, बिरमी प्रसासक, छगन सिंह शेखावत, सुरेंद्र, देवकरण, चेतराम चाहर, विधाधर, परमेश्वर, सतपाल सिंह, देवकरण पायल, मोहनलाल जांगिड़, ईश्वर सिंह, करण सिंह, अर्जुन सिंह, अमरचंद सहारण, शंकर जांगिड़, लेखराम श्योराण, विधाधर पुनिया, लक्ष्मण नाई, गोरखाराम मेघवाल, राजेंद्र भालोठिया एवं रामदेव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #shekhawatiexpress #bissau #jhunjhunu #Update #RajasthanNews #BJPGovernment #BJPNEWS Mahendra Chandwa

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 24, 2026
बाला का बास पुरिया में स्वच्छता अभियान आयोजित, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा का हुआ भव्य स्वागत बिसाऊ। मंडावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बाला का बास पुरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “12 साल बेमिसाल, 12 साल विश्वास के, 12 साल विकास के” जनसंपर्क अभियान के तहत स्वच्छता एवं सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री महेंद्र चंदवा ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, गरीबों के लिए आवास, हर घर जल, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत तथा आधारभूत सुविधाओं के विस्तार जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के दौरान सर्वसमाज के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान के प्रदेश मंत्री बनने पर महेंद्र चंदवा का साफा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर चंदवा ने सभी ग्रामीणों के स्नेह, विश्वास एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में फूलचंद जांगिड़, नधुराम प्रजापत, बिरमी प्रसासक, छगन सिंह शेखावत, सुरेंद्र, देवकरण, चेतराम चाहर, विधाधर, परमेश्वर, सतपाल सिंह, देवकरण पायल, मोहनलाल जांगिड़, ईश्वर सिंह, करण सिंह, अर्जुन सिंह, अमरचंद सहारण, शंकर जांगिड़, लेखराम श्योराण, विधाधर पुनिया, लक्ष्मण नाई, गोरखाराम मेघवाल, राजेंद्र भालोठिया एवं रामदेव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, मातृशक्ति, ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #shekhawatiexpress #bissau #jhunjhunu #Update #RajasthanNews #BJPGovernment #BJPNEWS Mahendra Chandwa - Jhunjhunun News