जिला कप्तान के कड़े निर्देश: चप्पे-चप्पे परपुलिस बल तैनात, क्षेत्र में बना रहा शांति का माहौल
संवाददाता मुकेश कुमार तेघड़ा बेगूसराय
तेघरा (बेगूसराय): जिला कप्तान मनीष कुमार
के सख्त आदेशों का पालन करते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद पुख्ता कर दिया गया है। शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
एसडीपीओ के नेतृत्व में मुस्तैद दिखी पुलिस
तेघरा एसडीपीओ कृष्ण कुमार के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा का व्यापक खाका तैयार किया गया। क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।इन थाना क्षेत्रों में रही विशेष चौकसी:फुलवरिया थानातेघरा थाना
बछवाड़ा थाना
ग्राउंड रिपोर्ट: प्रशासन की इस सक्रियता और
फ्लैग मार्च के कारण पूरे इलाके में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा। हर चौक-चौराहे पर पुलिस मुस्तैदी से गाड़ियों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखती दिखी।
पुलिस की इस तत्परता की वजह से क्षेत्र में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और चारों तरफ पूरी तरह शांति का माहौल कायम रहा