
प्रेस-नोट
जिला दतिया
*थाना भांडेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
*आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, 06 इंजन एवं अन्य पार्ट्स बरामद किए*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अनुभाग भाण्डेर श्री पूनमचन्द्र यादव के नेतृत्व में थाना भाण्डेर पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन, मोटरसाइकिल एवं अन्य पार्ट्स बरामद किए गए। प्रकरण में तीन अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
*घटना विवरण*
दिनांक 14.02.2026 को फरियादी तारिक पुत्र साबिर अली, उम्र 37 वर्ष, निवासी हजारी मोहल्ला, भाण्डेर की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना भाण्डेर में अपराध क्रमांक 105/26, धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
*पुलिस कार्यवाही*
प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 20.08.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, चिरगांव रोड पर एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने का कार्य करता है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चिरगांव रोड, भाण्डेर से संदेही इस्लाम खान पुत्र असरफ खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी सीटोला मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 08, भाण्डेर, जिला दतिया एवं रामकिंकर पुत्र राजासिंह दोहरे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम अजीतपुरा, थाना भाण्डेर, जिला दतिया को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस द्वारा होंडा साइन का 01 इंजन, हीरो स्प्लेंडर के 04 इंजन, डिस्कवर का 01 इंजन, बजाज कंपनी की 01 डिस्कवर मोटरसाइकिल, विक्रांत कंपनी की 01 मोटरसाइकिल तथा टीवीएस कंपनी की 01 अधखुली मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इसके अतिरिक्त थाना उनाव के अपराध में चोरी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP32MJ1277 भी बरामद की गई है। प्रकरण में तीन अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
*पुलिस टीम की भूमिका*
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी भाण्डेर निरीक्षक सपना शर्मा, सउनि रामजुहार, प्रधान आरक्षक 375 मोहर सिंह, आरक्षक 618 पुष्पेन्द्र, आरक्षक 366 दिलीप दोहरे, आरक्षक 802 महेश कौरव, आरक्षक 408 दीपक यादव एवं आरक्षक 924 गादीपाल, थाना भाण्डेर की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।