पंचकूला के कोट में पुल की रेलिंग का कार्य समपन्न
कोट गांव का पुल, जिसका जायजा लेने मेयर शाम लाल बंसल पहुंचे थे, की रेलिंग भी टूटी हुई थी। मेयर शाम लाल बंसल ने 2-3 दिन में ही रेलिंग का कार्य लगाने का वायदा किया था और मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गए थे। पुल की रेलिंग के पुनः निर्माण का कार्य पूरा कर दिया गया है।
भाजपा कार्यकर्ता संजीव खुल्लर ने बताया कि मेयर शाम लाल बंसल जी ने अपना वायदा समयानुसार पूरा कर दिया है और पुल के नीचे और आसपास रुकने वाले पानी के निकास की समस्या का समाधान भी शीघ्र करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले रविवार को मेयर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन भी कोट में किया जा रहा है, जहां लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए मेयर स्वयं संबंधित अधिकारियों के साथ यहां आएंगे ।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia