अत्याचार निवारण समिति की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
Sheikhpura Collectorate Sheikhpura Hunt New Prem Kumar Gupta Randhir Kumar Soni DRCC Sheikhpura Sheikhpura Police News Bihar pk बात मनकौल गांव की Bihar Police
शेखपुरा। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति (अत्याचार निवारण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामलों, मुआवजा भुगतान एवं राहत कार्यों की समीक्षा की गई। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 60 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें 119 पीड़ितों को मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है। पुलिस द्वारा अनुशंसित मामलों में 41 कांडों में आरोप पत्र प्राप्त हुए हैं। प्राप्त प्रतिवेदनों के आधार पर 57 पीड़ितों के लिए मुआवजा स्वीकृत कर भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई। एसडीओ ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और पात्र पीड़ितों को समय पर राहत देने का निर्देश दिया।