गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित भारडीह सीएमआर गोदाम में अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोदाम प्रबंधक के अवकाश पर रहने के बावजूद बिना किसी वैध आदेश के गोदाम खोला गया और अनाज का उठाव किया जा रहा था। सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान दावा किया गया कि गोदाम प्रबंधक की अनुपस्थिति में किसी अन्य व्यक्ति द्वारा संचालन किया जा रहा था। मामले की सूचना बीडीओ को दी गई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और प्रारंभिक जांच के बाद गोदाम को तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर किसके आदेश पर गोदाम संचालित हो रहा था।
#Giridih, #Jamua, #CMRGodown, #JharkhandNews, #FoodGrain, #WarehouseIssue, #Investigation, #Bharadih, #Administration, #BdoJamua, #Irregularities, #NewsUpdate, #GiridihNews, #Jharkhand, #PublicRepresentative, #GrainLifting, #BreakingNews, #HindiNews, #giridihviews
#giridih,#jamua,#cmrgodown,#jharkhandnews,#foodgrain,#warehouseissue,#investigation,#bharadih,#administration,#bdojamua,#irregularities,#newsupdate,#giridihnews,#jharkhand,#publicrepresentative,#grainlifting,#breakingnews,#hindinews,#giridihviews