Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से उनके 6-ए, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनसे भारत-नेपाल सीमा पर विकसित किए जा रहे एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) बनबसा से संबंधित विषयों पर चर्चा करने के साथ-साथ धीमी गति से चल रहे आईसीपी बनबसा को जोड़ने वाली एप्रोच रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग) के निर्माण की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में एकीकृत चेक पोस्ट बनबसा के विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति प्रभावित होने की आशंका है। गृह मंत्री से चर्चा के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें इस संदर्भ में एक पत्र भी सौंपा जिसमें बताया कि वर्तमान में निर्माण स्थल तक पहुँच हेतु केवल 10 टन क्षमता वाला एक पुल उपलब्ध है, जिसके कारण भारी निर्माण सामग्री एवं मशीनरी के आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। ऐसे में परियोजना की समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने हेतु एप्रोच रोड के निर्माण कार्य में तेजी लायी जानी आवश्यक है। उन्होंने उनसे बनबसा और महेंद्र नगर के बीच बनने वाले ट्राइपॉड के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की।

Chaubattakhal, Garhwal | Jun 20, 2026