
PM मोदी के बचपन के दोस्त असगर अली का BJP नेता पर गंभीर आरोप, प्रधानमंत्री से मिलकर जमीन विवाद में CBI जांच की मांग की
Description:
महाराष्ट्र के भायंदर में जमीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन के दोस्त बताए जा रहे 81 वर्षीय असगरअली वोरा ने बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वोरा का दावा है कि उन्होंने 1989 में भायंदर पूर्व के नवघर इलाके में करीब 2,810 वर्ग मीटर जमीन रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए खरीदी थी, जिसे उन्होंने न तो बेचा और न ही ट्रांसफर किया। उनका आरोप है कि जमीन के एक हिस्से का मालिक स्वयं बिल्डर्स और दूसरे हिस्से का मालिक सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस को दिखाया गया है, जिसका संबंध बीजेपी विधायक नरेंद्र मेहता से बताया जा रहा है।
8 सितंबर को पीएम मोदी से मुलाकात कर वोरा ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और अब उन्हें न्याय की उम्मीद है।
#AsgarAliVohra #PMModi #NarendraModi #CBIProbe #LandDispute #BJP #BJPMLA #NarendraMehta #Bhayandar #Maharashtra #BreakingNews #PoliticalNews #IndiaNews #LandScam #CBIInvestigation
Bihar, India | Sep 14, 2026