मेंटेनेंस कार्य के चलते 15 जून को चार घंटे बिजली रहेगी बंद
अनोखा तीर, हरदा। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 11 केवी रेलवे फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण सोमवार 15 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान अवस्थी कंपाउंड, नारायण टॉकीज क्षेत्र, कुलहरदा, फाइल वार्ड, देव कॉलोनी, बाहेती कॉलोनी, पीलियाखाल सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Harda, Harda | Jun 15, 2026