ईको सेंसेटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों की शत-प्रतिशत पालना के निर्देश
उदयपुर में सज्जनगढ़ वन्यजीव अभयारण्य ईको सेंसेटिव जोन मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक एडीएम (प्रशासन) दीपेंद्रसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ईको सेंसेटिव जोन में पर्यावरणीय मानकों की 100 प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने, सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा जैव विविधता संरक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।