गोंडा जिले के कैसरगंज से बीजेपी सांसद करण भूषण सिंह की मेसर्स नंदिनी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल खनन मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का बड़ा फैसला सामने आया है। साल 2019 में गोंडा जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई 4.88 करोड़ों रुपये की देनदारी और जुर्माने को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए तीन बड़े प्रशासनिक आदेशों को पूरी तरीके से रद्द कर दिया है। यह फैसला 19 अगस्त को लखनऊ हाई कोर्ट खंडपीठ के जस्टिस Abdhesh Kumar Chaudhary और Shekhar B Saraf की अदालत ने सुनाया है।
Gonda, Gonda | Aug 21, 2026