Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

सिरसा में दुकानदार पर जानलेवा हमला: गर्दन पर गहरे वार से बहा काफी खून, हालत नाजुक; हमलावर अब भी फरार - निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा रमेश, रातभर चढ़ता रहा खून; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, गठित की विशेष टीम सिरसा। शहर के आर्य समाज रोड स्थित डॉ. इन्द्रजीत वाली गली में सोमवार रात दुकानदार रमेश सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। गर्दन पर गहरे हथियार से वार होने के कारण रमेश का काफी खून बह गया। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते वह बेहोश हो गया और मंगलवार सुबह तक उसे होश नहीं आया था। निजी अस्पताल में डॉक्टर लगातार उसका उपचार कर रहे हैं और रातभर उसे खून चढ़ाया गया। रमेश की गंभीर हालत से परिवार गहरे सदमे में है। रातभर परिजन अस्पताल के बाहर उसकी सलामती की दुआ करते रहे। परिवार का कहना है कि रमेश ही घर की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था और उसी की कमाई से घर का गुजारा चलता है। परिजनों के अनुसार, रानियां चुंगी स्थित बाजीगर मोहल्ला निवासी रमेश सिंह ने करीब दो वर्ष पहले आर्य समाज रोड पर डॉ. इन्द्रजीत वाली गली में गाड़ी और बाइक लैमिनेशन की दुकान शुरू की थी। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान 10 से 12 युवक वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से गहरा वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर रमेश को मृत समझकर हथियार लहराते हुए बाइक पर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुए, लेकिन चेहरे नहीं आए साफ घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फुटेज में कुछ आरोपी बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे, जिससे पहचान में मुश्किल आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। परिवार का कहना है कि फिलहाल उन लोगों पर शक नहीं है और न ही रमेश ने किसी अन्य दुश्मनी की जानकारी दी थी। ऐसे में हमले के पीछे की वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस ने बनाई विशेष टीम घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सिटी थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। फिलहाल पूरे शहर की नजर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे रमेश पर है, जबकि पुलिस के सामने हमलावरों तक जल्द पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Sirsa, Sirsa | Jul 28, 2026

MORE NEWS

सिरसा में दुकानदार पर जानलेवा हमला: गर्दन पर गहरे वार से बहा काफी खून, हालत नाजुक; हमलावर अब भी फरार - निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा रमेश, रातभर चढ़ता रहा खून; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, गठित की विशेष टीम सिरसा। शहर के आर्य समाज रोड स्थित डॉ. इन्द्रजीत वाली गली में सोमवार रात दुकानदार रमेश सिंह पर हुए जानलेवा हमले के बाद उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। गर्दन पर गहरे हथियार से वार होने के कारण रमेश का काफी खून बह गया। अत्यधिक रक्तस्राव के चलते वह बेहोश हो गया और मंगलवार सुबह तक उसे होश नहीं आया था। निजी अस्पताल में डॉक्टर लगातार उसका उपचार कर रहे हैं और रातभर उसे खून चढ़ाया गया। रमेश की गंभीर हालत से परिवार गहरे सदमे में है। रातभर परिजन अस्पताल के बाहर उसकी सलामती की दुआ करते रहे। परिवार का कहना है कि रमेश ही घर की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था और उसी की कमाई से घर का गुजारा चलता है। परिजनों के अनुसार, रानियां चुंगी स्थित बाजीगर मोहल्ला निवासी रमेश सिंह ने करीब दो वर्ष पहले आर्य समाज रोड पर डॉ. इन्द्रजीत वाली गली में गाड़ी और बाइक लैमिनेशन की दुकान शुरू की थी। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान 10 से 12 युवक वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से गहरा वार कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर रमेश को मृत समझकर हथियार लहराते हुए बाइक पर फरार हो गए। सीसीटीवी में कैद हुए, लेकिन चेहरे नहीं आए साफ घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फुटेज में कुछ आरोपी बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे स्पष्ट नहीं दिख रहे, जिससे पहचान में मुश्किल आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। परिवार का कहना है कि फिलहाल उन लोगों पर शक नहीं है और न ही रमेश ने किसी अन्य दुश्मनी की जानकारी दी थी। ऐसे में हमले के पीछे की वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस ने बनाई विशेष टीम घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सिटी थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है तथा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है। फिलहाल पूरे शहर की नजर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे रमेश पर है, जबकि पुलिस के सामने हमलावरों तक जल्द पहुंचना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। - Sirsa News