
मियांबिगहा अग्निकांड में तीसरी मौत, इलाज के दौरान चांदनी परवीन ने तोड़ा दम; पिता समेत दो की पहले हो चुकी थी मौत
मियांबिगहा अग्निकांड में तीसरी मौत, इलाज के दौरान चांदनी परवीन ने तोड़ा दम
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के मियांबिगहा गांव में 25 सितंबर की रात पारिवारिक कलह के बीच घर में पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना में घायल तीसरी पीड़िता चांदनी परवीन की भी गुरुवार शाम इलाज के दौरान मगध मेडिकल कॉलेज, गया में मौत हो गई। चांदनी की मौत के बाद इस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है।
इससे पहले घटना में मो. सलीम (50 वर्ष) और उनकी रिश्ते की भतीजी आफरीन परवीन की इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। घटना में चांदनी परवीन भी गंभीर रूप से झुलस गई थीं और उनका गया में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद चांदनी का शव परिजनों को सौंप दिया।
कासमा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी पारिवारिक कलह के दौरान आरोपी द्वारा पेट्रोल डालकर घर में आग लगाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 29 सितंबर को जेल भेज दिया था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
घटना के बाद मियांबिगहा गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।
#BharatCrimeLiveNews #मियांबिगहा_अग्निकांड #रफीगंज #कासमा #अग्निकांड #तीसरी_मौत #चांदनी_परवीन #मगध_मेडिकल_कॉलेज #गया #पुलिस_कार्रवाई #रफीगंज_समाचार #औरंगाबाद_बिहार #BiharNews #BreakingNews