व्यंकट क्रमांक-1 सतना में 11वीं कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू
---
सतना 09 जून 2026/#सतना जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में कक्षा 11वीं (सत्र 2026-27) के लिए गैर संस्थागत विद्यार्थियों हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य कमलेश सिंह बघेल ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से 9 जून से 16 जून 2026 तक ओएसएमएस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
चयन सूची का प्रकाशन 18 जून 2026 को ओएसएमएस एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का सत्यापन एवं अनुमोदन होने के बाद 19 जून से 22 जून 2026 तक एमपी ऑनलाइन के माध्यम से फीस जमा करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए निर्धारित अंकों की पात्रता भी तय की गई है। गणित संकाय में न्यूनतम 90 प्रतिशत, जीव विज्ञान में 85 प्रतिशत, वाणिज्य में 80 प्रतिशत तथा कृषि एवं कला संकाय में 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav