
सिवनी : माटी को मिला सम्मान, कलेक्टर ने चलाया चाक
ग्राम पचधार में आज माटी की खुशबू और कला का संगम देखने को मिला। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने ग्राम पचधार पहुंचकर पारंपरिक #माटी_कला का अवलोकन किया और स्वयं चाक चलाकर कारीगरों के हुनर को करीब से जाना।
उन्होंने मिट्टी से बर्तन और सजावटी वस्तुएं बना रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं और ग्रामीण कारीगरों से संवाद कर उनकी आजीविका और जरूरतों को समझा। इस अवसर पर जिला पंचायत CEO श्रीमती अंजली शाह भी उपस्थित रहीं।
ग्रामीणों ने बताया कि पचधार में दशकों से यह परंपरा चली आ रही है। पहले सिर्फ बर्तन बनते थे, लेकिन अब SHG से जुड़ने के बाद प्रशिक्षण और नई मशीनों से आकर्षक दीये, गमले और डेकोर आइटम भी बनाए जा रहे हैं, जिनकी मांग अब अन्य जिलों तक पहुंच गई है।
सरस्वती आजीविका मिशन की दीदियों ने बताया कि उन्हें विजयवाड़ा में आयोजित सरस मेले में अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। कलेक्टर महोदया ने उन्हें बधाई देते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बड़ी घोषणा -
कलेक्टर श्रीमती मीना ने दीपावली के अवसर पर जिला स्तर पर दीपोत्सव सह प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रदर्शनी में पचधार के कारीगरों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीये और सजावटी सामानों को विशेष मंच मिलेगा, जिससे स्थानीय उत्पादों को पहचान और कारीगरों को बेहतर आय मिल सकेगी।
पारंपरिक कला के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल।
#Seoni #Pachadhar #MatiKala #CollectorNehaMeena #SelfHelpGroup #Deepotsav2026 #MadhyaPradesh #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh
-