
पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग
पत्रकार संगठनों ने पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम को सौंपा ज्ञापन
चूरूः चूरू के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत पर हमले की राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ, चूरू जिला पत्रकार संघ, आई.एफ. डब्ल्यू जे ने कड़े शब्दों में निंदा की है। घटना को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय के दर्जनों पत्रकार एसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी निश्चय प्रसाद एम से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पत्रकार पर हमले की एसपी निश्चय प्रसाद एम ने भी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं होगा। पत्रकार आईना है, जो समाज में फैली कुरीतियों और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता है, अगर उसके अधिकारों का हनन होता है, तो यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी ने कहा कि नशे की खबर चलाने पर पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत पर हमला होना पुलिस का खत्म होता इकबाल बताता है, अगर जिला मुख्यालय पर ही पत्रकार सुरक्षित नहीं है तो दूर दराज के कोनों में क्या हालात होंगे। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि उन्होंने 2 जुलाई को एफसीआई गोदाम के सामने स्थित बड़ का बालाजी मंदिर में चल रहे नशेड़ियों के अड्डे से गिरफ्तारी की खबर प्रसारित की थी। उस बात को लेकर अज्ञात बदमाश ने घात लगाकर चार जुलाई को रात्रि सवा आठ बजे जानलेवा हमला कर दिया। हमले से शेखावत के हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद पत्रकार शेखावत ने 5 जुलाई को चूरू कोतवाली थाना में मामला दर्ज करवाया लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर है। मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार जेपी जोशी, देवराज लाटा, प्रेम शर्मा, राहुल शर्मा, विजय सारस्वत, ओम प्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, किशन उपाध्याय, ललित चौहान, राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष देश दीपक किरोड़ीवाल, तहसील अध्यक्ष नरेश पारीक, बजरंगलाल सैनी, मो. अली पठान, अख्तर मुगल, मनोज शर्मा, जमील खान आदि मौजूद थे। #patrakaar
#newsreporter #CrimeNews #crimereport
#trendingnow #foryoupage #foryoupageシ
#postoftheday #fb #fypシ゚viralシ #facebookreels #trendingpost #nonfollowers
#folowers #folowerseveryone #followersreels
Churu, Churu | Jul 7, 2026