Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

15 जुलाई को भाटपाररानी तहसील में लगेगा 'सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान' शिविर देवरिया जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने बताया है कि जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त सोशल सेक्टर विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के लिए "सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान" शिविर का आयोजन 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से तहसील भाटपाररानी, देवरिया में किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। उपरोक्त के क्रम में तहसील भाटपाररानी के समस्त चयनित आवेदकों/लाभार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर तहसील भाटपाररानी में ससमय उपस्थित होकर जनप्रतिनिधियों से अपना स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्राप्त करें। #deorianews

Barhaj, Deoria | Jul 13, 2026

MORE NEWS