Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

-#चंबा के भरमौर में हादसा : पति को बचाने खाई में कूदी पत्नी, युवा दंपति की दर्दनाक मौत.. -#ब्राइट #न्यूज #चंबा -#हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। यहां एक युवा दंपति की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सबसे मार्मिक बात यह रही कि पत्नी ने अपने पति को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की और उसे बचाने के प्रयास में खुद भी खाई में गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। -#जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दाड़वीं के उहां गांव निवासी गौरख कुमार (33) अपनी पत्नी सुषमा (26) के साथ उसके मायके लिल्ह गांव जा रहे थे। दोनों पैदल दुर्गम पहाड़ी रास्ते से होकर ससुराल की ओर बढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में दोनों सामान्य रूप से बातचीत करते हुए आगे बढ़ रहे थे और उन्हें किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं था। -#लिल्ह गांव मुख्य सड़क से काफी दूर स्थित है और वहां तक पहुंचने के लिए आज भी लोगों को संकरी तथा जोखिम भरी पहाड़ी पगडंडियों का सहारा लेना पड़ता है। जब दंपति लिल्ह गांव के समीप एक खतरनाक ढांक के पास पहुंचे तो अचानक गौरख कुमार का पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरी खाई की ओर गिरने लगे। -#पति को खाई में गिरता देख सुषमा घबरा गई और बिना देर किए उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी। उसने गौरख का हाथ पकड़कर ऊपर खींचने का प्रयास किया, लेकिन खाई की ढलान और फिसलन इतनी अधिक थी कि वह खुद भी संतुलन खो बैठी। देखते ही देखते दोनों सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरे। -#स्थानीय लोगों को घटना की सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भारी ऊंचाई से गिरने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। -#इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर जनजातीय क्षेत्रों में सुरक्षित सड़क और आवागमन सुविधाओं की आवश्यकता को उजागर किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्गम गांवों तक सुरक्षित पहुंच मार्ग विकसित करने की मांग की है। वहीं, मृतक दंपति के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।

MORE NEWS