राजीव गांधी जयंती पर बिसानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
आज 20 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर ग्राम बिसानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प एवं चंदन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को याद किया।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्री छबिलाल चौधरी, जिला महासचिव श्री भगवानदास साहू, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष विजय पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जमुना बाई चौबे, राकेश त्रिसोलिया, पूरन शर्मा, छोटेलाल चौधरी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह चोपरा, भान सिंह आदिवासी, कला चौधरी, पदमा आदिवासी, श्यामले आदिवासी, नत्थू लाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
#RajivGandhi #राजीवगांधीजयंती #Congress #बिसानी #Panna