मझौलिया में हरि आयुर्वेद एवं परामर्श केंद्र का उद्घाटन
उद्घाटन के मौके पर 103 मरीजों का हुआ नि:शुल्क उपचार
मझौलिया के वार्ड संख्या-06 स्थित बशिष्ठ तिवारी के मकान में शुक्रवार को हरि आयुर्वेद एवं परामर्श केंद्र का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जनरल फिजिशियन डॉ. एस. पटेल ने किया। उद्घाटन अवसर पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 103 मरीजों का जांच के बाद उपचार किया गया।
इस मौके पर डॉ. एस. पटेल ने बताया कि केंद्र पर आयुर्वेदिक पद्धति से मधुमेह, हृदय रोग, किडनी स्टोन समेत विभिन्न बीमारियों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं, उपचार के लिए पहुंचीं। कई मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार से स्वास्थ्य लाभ मिलने का अनुभव भी साझा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खुशी स्वास्थ्य केंद्र के सुरेंद्र शर्मा, नंदनी जायसवाल, प्रमिला देवी, विजय तिवारी, प्रभु यादव सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।