Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

सिरसा में पेपर मिल मालिक के खिलाफ F.IR:कानपुर पुलिस ने की कार्रवाई, स्क्रैप डीलर की शिकायत, मशीनें बेचने का मामला.... सिरसा शहर में बेगू रोड स्थित जगदंबे पेपर मिल के मालिक समीर गोयल व उसके पिता अनिल गोयल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ये कार्रवाई यूपी के कानपुर पुलिस ने स्क्रैप डीलर की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) व 351(3)के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, इस मामले में सिरसा पुलिस के पास यूपी पुलिस की ओर से मैसेज नहीं आया है। स्क्रैप डीलर ने पुलिस को शिकायत दी है और मशीनें बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, मिल संचालक समीर ने अंग्रेजी में तैयार किए गए इकरारनामे में उसके द्वारा एडवांस में दी गई राशि को जब्त करना दर्शाया। उसने बताया कि 26 नवंबर 2025 को किए गए इकरारनामे में इस आश्य की कोई शर्त नहीं है कि सौदा रद्द होने पर पैसा जब्त कर लिया जाएगा। आरोप है कि इन्होंने सुनियोजित तरीके से उसका पैसा हड़प लिया। मामले में पुलिस ने समीर गोयल व उसके पिता अनिल गोयल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा कानपुर पुलिस के सब इंस्पेक्टर नागेश कुमार को सौंपा गया है। शिकायत में क्या बताया जानिए कंपनी का मालिक बताते हुए कहा, मशीनें बेचना चाहते हैं जानकारी के अनुसार, कानपुर बी-523 आवास विकास हंसपुरम थाना नौबस्ता निवासी शैलेंद्र कुमार अवस्थी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में समीर व अनिल गोयल दोनों पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि यह स्क्रैप खरीद-बेच का धंधा करते हैं। सिरसा शहर के सी-ब्लॉक निवासी समीर ने उसे बताया कि उनकी सिरसा में जगदंबे पेपर मिल के नाम से फैक्ट्री थी, जोकि बंद हो गई है। वह कंपनी का मालिक है, वह फैक्ट्री की सारी मशीन बेचना चाहता है। शिकायत में आगे बताया, समीर अपने पिता अनिल गोयल के साथ नवंबर माह में उसके घर आया और 39 लाख 86 हजार रुपये नगद सौदे के एडवांस के रूप में लिए। इसके अलावा 30 लाख रुपये सौदे के एडवांस के रूप में खाते में ट्रांसफर करवाए। इस बारे में सिरसा में नोटेरियल करार 26 नवंबर 2025 को किया, जिसमें पूरी फैक्ट्री का स्क्रैप 9.51 करोड़ में बेचने का सौदा हुआ। सौदे के तहत फैक्ट्री मालिकों को दो करोड़ रुपया फैक्ट्री का कब्जा देते समय अदा करना था और तीन माह में फैक्ट्री से सारा सामान निकालना था और शेष 7.51 करोड़ रुपये की अदायगी करनी थी। #papermil #sirsa #jagdambepappermill #sirsa #papermil #sirsa #jagdambepapermill #takkartoday #police #case #pollution

Sirsa, Sirsa | Jun 4, 2026

MORE NEWS