#अलीगढ भुकरावली जीटी रोड पर बनने जा रहा है भव्य ‘वेलकम टू अलीगढ़’ प्रवेश द्वार। ₹2.23 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली यह आधुनिक परियोजना 90 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।अलीगढ़ को जल्द ही नई पहचान मिलने जा रही है। भुकरावली जीटी रोड पर ₹2.23 करोड़ की लागत से भव्य ‘वेलकम टू अलीगढ़’ प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। यह आधुनिक सौंदर्यीकरण परियोजना 90 दिनों में पूरी होने का लक्ष्य है। प्रवेश द्वार पर आकर्षक लाइटिंग, ग्रीन बेल्ट, सेल्फी प्वाइंट, म्यूरल, कलात्मक मूर्तियां और आधुनिक लैंडस्केपिंग विकसित की जाएगी। इससे शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को अलीगढ़ की संस्कृति और आधुनिकता की झलक मिलेगी। परियोजना का शिलान्यास महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
#Aligarh #WelcomeToAligarh #AligarhDailyNews #AligarhDevelopment #SmartCity #UPNews #AligarhUpdates
Koil, Aligarh | Jun 18, 2026