
युवा समाजसेवी पंकज कुमार सिंह के पिता रविंद्र सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
श्री बंशीधर नगर : युवा समाजसेवी पंकज कुमार सिंह के पिता रविंद्र सिंह (57 वर्ष) का गुरुवार की सुबह उनके मंगरदह स्थित आवास पर निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, हृदयगति रुक जाने के कारण उनका आकस्मिक निधन हुआ।
निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार सुबह से ही मंगरदह स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक तथा विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
दिवंगत रविंद्र सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर मंगरदह घाट पर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश बबलू, झामुमो जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, भाजपा नेता लक्ष्मण राम, जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार, युवा समाजसेवी महमूद आलम, वरिष्ठ मुखिया पति कमलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Kanke, Ranchi | Jul 23, 2026