12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार 21 जून 2026 को प्रातः 7ः00 बजे से 7ः45 बजे तक जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ रखी गई है।
आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय इंडोर स्टेडियम, महासमुंद (बागबाहरा रोड, शासकीय बहुदिव्यांग विशेष आवासीय विद्यालय के समीप) में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल शामिल होंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।