अमेठी: दिव्यांग दंपतियों के लिए खुशखबरी, शादी पर मिलेगा ₹35 हजार तक प्रोत्साहन
अमेठी। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र दिव्यांग दंपतियों को ₹35 हजार तक की आर्थिक सहायता मिलेगी। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा के अनुसार, युवक के दिव्यांग होने पर ₹15 हजार, युवती के दिव्यांग होने पर ₹20 हजार और दोनों के दिव्यांग होने पर ₹35 हजार की राशि दी जाएगी।
योजना के लिए आवेदक की दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक, युवक की उम्र कम से कम 21 और युवती की 18 वर्ष होना जरूरी है। संयुक्त बैंक खाता, विवाह और आय संबंधी निर्धारित दस्तावेज भी आवश्यक हैं। विवाह वित्तीय वर्ष 2025-26 या 2026-27 में हुआ होना चाहिए तथा दंपति आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
पात्र दंपति divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रति जरूरी अभिलेखों के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, अमेठी में जमा करनी होगी।
DM Amethi Kishori Lal Sharma IAS Shashank Chaudhary
Amethi, Amethi | Sep 24, 2026